चुनार: साइकिल सवार छात्रा पत्थर से टकराई, मौके पर हुई मौत, सहेली घायल, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा
अहरौरा थाना क्षेत्र के जंगल महाल गांव के करहिया घाटी में शुक्रवार को सुबह साइकिल से अपनी सहेली के साथ स्कूल जा रही बालिका पत्थर से टकरा गई, जिसके 17 वर्षीय छात्रा पिंकी पुत्री रमेश निवासी ग्राम बहेरा बेदऊर निकरिका की मौके पर मौत हो गई जबकि सहेली सुमन घायल हो गई।