बांधवगढ़: NH-43 पर भीषण हादसा: दो चचेरे भाइयों की मौत, दो की हालत नाज़ुक
उमरिया जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है।अमहां ग्राम के खेरमाता मंदिर के पास बाइक सवार चार युवक खड़े ब्रेकडाउन ट्रक से टकरा गए। इस दर्दनाक हादसे में बरही निवासी 18 वर्षीय सनम बैगा और 20 वर्षीय अभिषेक बैगा की मौत हो गई, जो आपस में चचेरे भाई थे। वहीं, कंचनपुर निवासी शिवम और छोटू गंभीर रूप से घायल हैं।