कम्युनिटी हॉल मेला ग्राउंड के पास भिंड में शुक्रवार को लगभग 2 बजे संभाग स्तरीय युवा उत्सव का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो शारीरिक मानसिक और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक हैं कार्यक्रमों में लोक नृत्य समूह में भिंड एवं लोकगीत समूह में दतिया अब्बल रहा।