बेगूसराय: गढ़पुरा थाना अंतर्गत लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, लैपटॉप, बॉयोमेट्रिक मशीन बरामद
गढ़पुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लूट कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस दौरान लैपटॉप, बॉयोमेट्रिक मशीन समेत अन्य सामान बरामद कर लिए गए हैं. यह बातें एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही. उन्होंने कहा कि 04 जून को गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मयदा एवं पार्वती पुर के बीच डिग्री घाट के पास भारत फाइनेंस कर्मी विकास कुमार के साथ लूटपाट हुई थी.