रानीवाड़ा: रानीवाडा से राजपूत समाज के लोग स्पेशल ट्रेन से दिल्ली के लिए हुए रवाना
Raniwara, Jalor | Jan 27, 2024 रानीवाडा में राजपूत समाज के लोग दिल्ली में कल आयोजित होने वाले तनसिंह जन्म शताब्दी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए है। क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंह की जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए रानीवाडा से स्पेशल ट्रेन रवाना हुई ट्रेन को पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह देवड़ा,पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल व ठाकुर मानवेन्द्रसिंह देवड़ा ने हरी झंडी दिखाई।