रानीवाड़ा: हैप्पी पब्लिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन, प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में रहे मौजूद
Raniwara, Jalor | Jan 27, 2024 रानीवाड़ा के हैप्पी पब्लिक विद्यालय में शुक्रवार देर रात को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विधार्थियों ने देश भक्ति,धार्मिक, बाल-विवाह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। वहीं कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी भागीरथराम व CBEO गजेन्द्र देवासी ने शिरकत कर पढ़ाई में अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।