रानीवाड़ा: रानीवाडा में 75 वें गणतंत्र दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विधायक रतन देवासी ने किया ध्वजारोहण
Raniwara, Jalor | Jan 26, 2024 रानीवाड़ा में 75वें गणतंत्र दिवस पर खेल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर विधायक रतन देवासी एवं उपखंड अधिकारी भागीरथराम ने ध्वजारोहण कर सलामी ली,कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इस दौरान विधायक रतन देवासी ने लोगो को सम्बोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए भी दी