थाना बड़गांव पुलिस ने गौकशी के एक मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को सोमवार शाम 4 बजे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गय्यूर पुत्र असगर निवासी गांव हलगोया, थाना रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। आरोपी गोकशी के मुकदमे में वांछित चल रहा था।