अकबरपुर: कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक, इको पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिलाधिकारी कपिल सिंह ने वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर देश की रक्षा एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।