तारापुर: सात साल पुराने गैर इरादतन हत्या मामले में फैसला: तारापुर के परमानंद सिंह को 5 वर्ष की सजा
Tarapur, Munger | Jun 11, 2026 तारापुर थाना क्षेत्र से जुड़े वर्ष 2019 के एक चर्चित आपराधिक मामले में न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। मुंगेर पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों, पुलिस गवाहों के बयान तथा न्यायालय में समर्पित चार्जशीट के आधार पर माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम, मुंगेर ने तारापुर थाना कांड संख्या-01/2019 के नामजद अभियुक्त परमानंद सिंह को दोषी करार दिया।