खरगोन एसपी धर्मराज मीणा ने रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने व सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए सभी SDOP को एक साथ चेकिंग के निदेश दिए । सभी एसडीओपी ने विभिन्न थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।थाने में सीसीटीवी, हवालात, गश्त पॉइंट व रजिस्टर जांचे गए। रात में घूमने वाले लोगों के वीडियो बनाए गए। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी की गई|