लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीएकी सरकार बनने व मंत्रीमंडल के शपथ ग्रहण को लेकर भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। रविवार शाम कोखरगोन जिला भाजपा कार्यालय के बाहर आतिशबाजीके साथ मिठाई बांटी गई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी ढोलढमाके पर जश्न मनाया।