इंदौर को जल आपूर्ति करने वाली प्रथम और द्वितीय चरण की जलूद-इंदौर पाइप लाइन रविवार को फिर फूट गई। इससे इंदौर शहर के कई इलाकों में लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ सकता है। क्योंकि इस परियोजना के चार चरणों के जरिए ही इंदौर तक नर्मदा जल सप्लाय किया जाता है। दूसरी ओर पाइप लाइन फूटने से ग्राम जलूद के कुछ किसानों के खेतों में पानी भर गया है।