सांगानेर: जगतपुरा स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
जयपुर के जगतपुरा स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में आज की सूचना के बाद पुलिस व सीतापुरा फायर स्टेशन से पहुंची टीम को आग बुझाने के लिए दीवार तोड़ने पड़ी। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों की मदद से आग पर 2 घंटे की मशक्कत कर काबू पाया गया। प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना व लाखों रुपए का नुकसान हो गया।