बिलारी: ग्राम इमरतपुर फखरूउद्दीन की जामा मस्जिद में अब 50 किलो चनों पर पढ़ा जा सकेगा तीजा
फिजूलखर्ची और गैरशरई रस्में रोकने के लिए कुंदरकी ब्लॉक की ग्राम इमरतपुर फखरूउद्दीन की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सभी बिरादरी की पंचायत हुई जिसमें आपसी सहमति से कई अहम निर्णय लिए गए है। पंचायत ने शादी-ब्याह और त्योहारों के मौके पर डीजे बजाने पर पाबंदी, भाती के खाने और मृत्यु भोज पर रोक लगाने की निर्णय लिया।