चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत पोखन्ना पंचायत में शुक्रवार को एक दिवसीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में डुमरी विधायक जयराम महतो शामिल हुए।समय लगभग साढ़े पांच बजे बताया गया कि विधायक जयराम महतो पोखन्ना पंचायत, चंदनकियारी (बोकारो) के स्कूल मैदान में शिव शक्ति क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।