अकबरपुर: अम्बरपुर गांव में तालाब में डूबने से दो लड़कों की हुई मौत, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रुरा थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव में तालाब में डूबने से दो लड़कों की मौत हो गई।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से दोनों लड़कों के शवों को तालाब से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतकों के नाम दिव्यांशु पुत्र जगदीश प्रसाद गौतम उम्र करीब 18 वर्ष व शादाब पुत्र तकदीर अली उम्र करीब 18 वर्ष निवासीगण रूमा थाना महाराजपुर के है