चंदौली: तेज रफ्तार डंपर के कहर से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने बिठवल में चकिया–मुगलसराय मार्ग किया जाम, डीएम को बुलाने की मांग
बबुरी थाना क्षेत्र के बिठवल गांव में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से 70 वर्षीय नरेंद्र कुमार झा की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और चकिया–मुगलसराय मार्ग जाम कर दिया। आक्रोशित लोग डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है, जाम से यातायात प्रभावित रहा।