फैज़ाबाद: निषाद पार्टी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद पहुंचे अयोध्या महिला चिकित्सालय पीड़िता से की मुलाकात
निषाद पार्टी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद आज अयोध्या दौरे पर पहुंचे। उन्होंने रेप पीड़िता से जिला अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान मंत्री भावुक हो गए। जिसके बाद मंत्री पीड़िता के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात करेंगे। इस दौरान मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा- अखिलेश का PDA झूठा साबित हो रहा। लगता है कि इन अपराधियों के सहारे इनकी जीत हुई है।