फैज़ाबाद: अयोध्या के सरयू नदी में दो नावों की टक्कर से हुई दुर्घटना को लेकर एसएसपी राजकरन नैय्यर ने दी जानकारी
एसएसपी राजकरन नैय्यर ने बताया कि आज सरयू नदी में दो प्राइवेट नावों में आपस में टक्कर हो गई जिस नाव में सवार नौ लोग नदी में गिर गए सभी ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी जिससे सभी स्थानीय नागरिकों की मदद से बाहर निकाल आये लेकिन एक महिला का अब तक पता नहीं चल पाया है। महिला की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम लगाई गई है