फैज़ाबाद: DM ने 14 कोसी परिक्रमा मार्ग में हो रहे निर्माण कार्य मे बूथ नंबर 4,दर्शन नगर क्रॉसिंग,फतेहपुर क्रासिंग का किया निरीक्षण
डीएम चंद्र विजय सिंह ने चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चार लेन में चौड़ीकरण व विस्तारीकरण के साथ नाले व रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान बूथ नंबर चार, दर्शन नगर क्रॉसिंग, फतेहपुर क्रासिंग, मुरावन टोला, रामनगर व चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग का जायजा लिया। पांच चैनेजों के साथ मार्ग निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाई।