गोगरी: एनएच 31 पर पितोंझिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक घायल
Gogri, Khagaria | Apr 21, 2026 पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित पितोंझिया के निकट सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत फर्रेह निवासी किशुन साह के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। जबकि एक अन्य लड़का घायल बताया जा रहा है। दोनों पसराहा से भोज खाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।