सिवनी: जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता, ‘प्रतिभा एक खोज’ अभियान से युवाओं को जोड़ेगी कांग्रेस
Seoni, Seoni | Jun 3, 2026 सिवनी जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में काँग्रेस पदाधिकारीयो ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए ‘प्रतिभा एक खोज’ अभियान शुरू किया गया है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका के कार्यों, पुलिया हादसे, मॉडल रोड निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े किये।