बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचार और हत्याओं के विरोध में आज गाजीपुर में जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर में बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश का झंडा और राष्ट्रपति का पुतला फूंकते हुए आक्रोश जताया।