कर्वी: बहिलपुरवा के मारा चंद्रा निवासी आधा दर्जन आंगनवाड़ी अभ्यर्थी आंगनवाड़ी भर्ती निरस्त करने की मांग लेकर डीएम कार्यालय पहुंची
बहिलपुरवा के मारा चंद्रा निवासी आधा दर्जन आंगनवाड़ी अभ्यर्थी महिलाओं ने आंगनबाड़ी भर्ती निरस्त करने की मांग को लेकर आज शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे जिलाअधिकारी कार्यालय पहुंची है। आंगनबाड़ी अभ्यर्थी महिलाओं ने बताया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा कम मेरिट वाली आंगनबाड़ी अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिसका उन्होंने विरोध किया है। और जांच की मांग की है।