कर्वी: बांदा के कमासिन के पास सीएनजी ऑटो पलटने से 3 लोग हुए घायल, एक को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
बांदा के कमासिन के पास बीते गुरुवार की शाम 5 बजे CNG ऑटो पलटने से ऑटो सवार घसीटे पुत्र कावन नि०पराको राजापुर सहित 3लोग घायल हो गए।घसीटे राजापुर से कमासिन अपनी भतीजी के अंतिम संस्कार में ऑटो से जा रहे थे,तभी यह हादसा होगया।वहीं परिजनों ने घसीटे को प्राइवेट हॉस्पिटल से लेकर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।अन्य 2 लोगों को मामूली चोट है।