दारू में शान से लहराया 'विजयी विश्व तिरंगा', देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हुआ प्रखंड। गणतंत्र दिवस का महापर्व सोमवार को दारू प्रखंड क्षेत्र में भारी हर्षोल्लास और राष्ट्रप्रेम के साथ मनाया गया। प्रखंड के सरकारी संस्थानों, निजी कार्यालयों, चौक-चौराहों और विद्यालयों में तिरंगा आन-बान-शान के साथ फहराया गया। पूरा प्रखंड क्षेत्र देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।