महाराजपुर: ग्राम कलानी में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को गढ़ीमलहरा पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कलानी में मामूली विवाद पर युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दो आरोपी एवं एक विधि विरुद्ध किशोर को अभिरक्षा में लिया गया और न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट पुलिस ने आज 30 मार्च शाम 5:00 बजे जारी किया है।