रफीगंज शहर के डाक बंगला मैदान में आयोजित पांच दिवसीय छठ पूजा समारोह में तीसरे दिन आकर्षक पंडाल में स्थापित भगवान सूर्य की दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बुधवार रात्रि 10:30 में अंकुर ने बताया कि गुरुवार की संध्या 7:00 बजे से प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। 31 अक्टूबर को हवन होगा तथा अपराह्न 3:00 बजे तक ही मेला का आयोजन होगा।