सावर: कादेड़ा में वैष्णव समाज का प्रथम निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न हुआ
Sawar, Ajmer | Apr 26, 2026 कादेड़ा में वैष्णव समाज चौमालीसा द्वितीय के तत्वावधान में आयोजित प्रथम निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को दोपहर 1 बजे सम्पन्न हुआ।सम्मेलन में 11 जोड़े विधि-विधान के साथ अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर दांपत्य सूत्र में बंधे।कस्बे मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई।मार्ग में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।नवविवाहित जोड़ों को ढेर सारे उपहार समिति द्वारा भेंट किए।