सहारनपुर: दिल्ली रोड पर गुर्जर भवन में प्रो. डॉ. चंद्रशेखर–प्रो. सीमा शेखर का भावभीनी विदाई समारोह
दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में प्रो. डॉ. चंद्रशेखर एवं प्रो. सीमा शेखर के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षा, समाजसेवा और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अनेक मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई।