धनौरा: गजरौला के गांव शाहबाजपुर डोर में मामूली विवाद के चलते दबंगों ने किया हमला, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर डोर में जयपाल सिंह का परिवार रहता है। 14,5,2025 समय करीब 6:00 बजे के आसपास में जयपाल सिंह अपने घर के बाहर थे, तभी उनके ही गांव के रहने वाले मुकेश,विनोद, गीता आदि लोगों ने जयपाल में उसके परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।