श्रीडूंगरगढ़: रीडी गांव में पेयजल संकट से भड़के ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव रीड़ी में शनिवार सुबह पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से पानी की किल्लत और विभागीय अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गांव की पानी की टंकी पर कब्जा कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पहले मंदिर में मुनादी करवाकर लोगों को एकजुट किया और फिर बड़ी संख्या में टंकी के पास पहुंच