मंदसौर: पशुपतिनाथ रोड पर चलती बाइक पर मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, नई आबादी पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस
चलती बाइक पर युवक से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद नई आबादी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना 3 जुलाई रात पशुपतिनाथ रोड की है, आरोपियों पर शराब के नशे में बेल्ट और लातों से हमला करने का आरोप है,पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई कर शुक्रवार शाम आरोपियों का शहर में जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया,