चंदनकियारी: सांढ़बोआ गांव में निकला 8 फीट का अजगर सांप, गांव में फैली दहशत
चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत सांढ़बोआ गांव में लगभग आठ फीट का अजगर सांप निकला है।सांप की सूचना पर गांव में दहशत फैल गया।शनिवार सुबह 8 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सांढ़बोआ गांव स्थित बैगनबाड़ी से आठ फीट का अजगर सांप निकला है।सांप बाड़ी में लगी नेट में फंस गया।सांप निकलने की सूचना वनविभाग की टीम को दी गई।पर अभी तक टीम नही पहुच पाई है।