मेरठ: डिप्टी सीएम के आगमन से पहले सर्किट हाउस में हंगामा, भाजपा महानगर अध्यक्ष ने SHO को हड़काया, बोले- 'दिमाग ठीक कर दूंगा'
मेरठ सर्किट हाउस में बुधवार शाम उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आगमन से पहले भाजपा पदाधिकारियों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों पर तीखी नाराजगी जताई।