ग्वालियर गिर्द: फिर विधानसभा क्षेत्र में घूमे ऊर्जा मंत्री, मतदाता के घर भोजन किया
ऊर्जा मंत्री तोमर ने अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया।उन्होंने नाला निर्माण का भूमि पूजन किया।इस दौरान वो लोगों से मिले और उनकी समस्याएं पूछीं। उन्होंने झाड़ू वाला मोहल्ला, घोसीपुरा, सत्यनारायण की टेकरी,सुनारन गली सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रमण किया और विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।उन्होंने सुनारन वाली गली के सुनील नरवरिया के घर पहुंचकर भोजन किया।