अरवल: अरवल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर बना रणनीति
Arwal, Arwal | Jul 3, 2026 भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को परिचयात्मक सह संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक रहे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं का मजबूत नेटवर्क पार्टी की सफलता का आधार है।