सहारनपुर: महाराणा प्रताप जयंती समारोह में युवाओं ने एकजुटता का संदेश दिया, दहेज प्रथा खत्म करने और सामाजिक मुद्दों पर उठी आवाज
सहारनपुर में महाराणा प्रताप संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को अंबाला रोड स्थित एक रिसोर्ट में महाराणा प्रताप जयंती एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ