मोतिहारी पुलिस ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई की है। गोविंदगंज थाना क्षेत्र के जीतवारपुर गांव मे ं छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोली, नगदी और शराब की बोतलें बरामद की गईं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी।