रजौन प्रखंड अंतर्गत बाबरचक गांव में रविवार की शाम को तीन बच्चियां एक साथ बीमार हो गईं, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई । जानकारी के अनुसार, गांव निवासी लाखो कुमारी, विद्या कुमारी और अक्षरा कुमारी ने गांव के ही एक दुकान से कुरकुरे खरीदे और खाने के कुछ देर बाद खेलने के क्रम में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी ।