भरतपुर: खेत में रखी लकड़ियों में लगी आग, दूर तक दिखी लपटें, 25 मिनट की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
गांव अग्निपुरा में देर रात खेत में रखी दो ट्रॉली लकड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पीड़ित किसान को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।