रामसनेही घाट: जेठौती कुर्मियांन गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती भैंस की हुई मौत
जेठौती कुर्मियांन गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती भैंस की हुई मौत।घटना आज सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे की है। पशुपालक श्रीपाल पुत्र शंभू दयाल की भैंस एक पेड़ के नीचे बंधी हुई थी। तभी अचानक मौसम बदला तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी बिजली सीधे भैंस पर गिरी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कानूनगो अमरेश वर्मा और हल्का लेखपाल अश्वनी मिश्रा मौके पर पहुंचे।