सीतापुर: आंख अस्पताल के पास एक्सिस बैंक के सर्वर रूम में लगी अचानक आग, फायर ब्रिगेड ने जाकर पाया काबू
नगर कोतवाली क्षेत्र के आंख अस्पताल मार्ग पर स्थित एक्सिस बैंक में उसे समय हड़कंप मच गया जब बैंक के सर्वर रूम में अचानक आग लग गई देखते ही देखते चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखाई पड़ रहा था मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया था जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।