कांके: नेमरा स्थित पैतृक आवास में सीएम पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, निपटा रहे सरकारी कामकाज
Kanke, Ranchi | Aug 13, 2025 नेमरा स्थित पैतृक आवास में बुधवार शाम करीब पांच बजे सीएम हेमंत सोरेन पुत्र धर्म के साथ राजधर्म निभा रहे हैं, इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन सरकारी कामकाज भी निपटा रहे हैं। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न हो और योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन निर्धारित टाईमलाईन से किया जाए।