कांके: नेमरा स्थित पैतृक गांव में सीएम गलियों में घूमते नजर आए, ग्रामीणों से की बात
Kanke, Ranchi | Aug 13, 2025 नेमरा स्थित पैतृक गांव में बुधवार शाम करीब चार बजे सीएम हेमंत सोरेन गांव की गलियों और पगडंडियों पर घूमते नजर आए, इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बात भी की। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि गांव का विकास ही राज्य के समग्र विकास की असली नींव है। उन्होंने कहा कि झारखंड की आत्मा इसके गांवों, जल, जंगल और जमीन में बसी है।