बकावंड: बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल नलपावंड और चिउरगांव में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के ग्राम पंचायत नलपावंड आगमन पर स्थानीय माता-बहनों, ग्राम प्रमुखों एवं ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता की और ग्रामीणों से आत्मीय भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं एवं सांस्कृतिक परंपराओं पर चर्चा की।