सगड़ी: मुखलिसपट्टी गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण, लोगों ने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प
Sagri, Azamgarh | Apr 20, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत आराजी देवारा नैनीजोर के मुखलिसपट्टी में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष सिंह हरैया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही । वही विधि विधान से मूर्ति का अनावरण किया गया ।