जैतहरी: चोई गांव में अकेला जंगली हाथी, खेत-खलिहान और घरों में मचाया उत्पात
जैतहरी वन परिक्षेत्र के चोई गांव में एक अकेला जंगली नर हाथी लगातार सक्रिय है। 1 जुलाई की रात कई टोले में विचरण कर उसने खेतों, वाड़ियों और दो ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर अनाज व अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। गुरुवार को दिनभर आमापानी के जंगल में विश्राम करने के बाद शाम होते ही हाथी फिर भलुवान टोला पहुंचा और बाद में चोलना बीट के चोई गांव से लगे प्लांटेशन