छिंदवाड़ा नगर: किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान निधि ट्रांसफर का कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय में देखा व सुना
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 5 बजे असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का हस्तांतरण किया। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं। वेबकास्टिंग के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में देखा व सुना गया।